What is Printer and its Types in Hindi प्रिंटर क्या है? Printer कितने प्रकार के होते हैं और क्या होते हैं? प्रिंटर का इतिहास प्रिंटर क्या है? = वह यन्त्र जिसकी सहायता से कंप्यूटर से कागज पर कोई टेक्स्ट, चित्र आदि प्रिंट किया जाता है, उसे प्रिंटर कहते है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। प्रिंटर के माध्यम से हम कंप्यूटर से कागज पर कोई भी टेक्स्ट या इमेज प्रिंट करते हैं, अर्थात हमें आउटपुट प्राप्त होता है। इसीलिए कंप्यूटर सिस्टम में प्रिंटर एक महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है। (Image Source - Google Images) प्रिंट आउट क्या है? = प्रिंटर के माध्यम से कागज पर किसी टेक्स्ट या इमेज या अन्य किसी चीज को प्रिंट करने की प्रक्रिया को प्रिंट आउट कहते हैं। प्रिंटर का इतिहास - हम जानते हैं कि चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है। इसी बिच में प्रिंटर का आइडिया आया और उसी आइडिया से उन्होंने प्रिंटर डिजाइन किया और प्रिंटर का आविष्कार किया। पहला इलेक्ट्रिक प्रिंटर 1968 में जापानी कंपनी एप्सन द्वारा तैयार किया गया था, जिसे EP-101 कहा जाता है। फिर 1984 में एच. पी. कंपनी HP LaserJet नामक एक लेज़र प्रिंटर ब...